अभिनेत्री फेरिस ने मां का गुस्सा शांत किया
हॉलीवुड अभिनेत्री अन्ना फेरिस ने अपनी मां का गुस्सा शांत करने के लिए उन्हें उपहार में एक बैग दिया है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार फेरिस की मां नहीं चाहती हैं कि उनकी बेटी खतरनाक दृश्यों वाली फिल्मों में काम करे। हाल ही में फेरिस ने एक एक्शन फिल्म में अभिनय किया था, जिसके कारण उनकी मां उनसे नाराज हो गई थी।
फेरिस ने कहा कि आज भी उन्हें अभिभावकों की डांट सुननी पड़ती है। उन्होंने कहा, "मां काफी क्रोधित हो गई थी तो उन्हें शांत करने के लिए मैंने उन्हें खूबसूरत बैग उपहार में दिया है।"


Click it and Unblock the Notifications











