जेनिफर की कलाई पर जॉन की घड़ी

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक मीडिया में आ रही दोनों की मुलाकातों से जुड़ी खबरों के बीच 'फ्रैंडस' की पूर्व अभिनेत्री को रोलेक्स की यह घड़ी बांधे देखा गया है।
एक सूत्र के मुताबिक, "जॉन ने जेनिफर को मई 2008 में उस वक्त ये घड़ी भेंट की थी जब उन दोनों का प्यार परवान पर था। जेनिफर शायद ही कभी इस घड़ी को उतारती थीं, लेकिन जॉन से अलग होने के बाद जेनिफर ने इसे पहनना बंद कर दिया। हाल के कुछ हफ्तों से उन्होंने जॉन को यह दर्शाने के लिए इसे दोबारा पहनना शुरू कर दिया कि उनके दिल में अब भी कुछ है।"
40 वर्षीय जेनिफर और 31 साल के संगीतज्ञ ने पिछले साल करीब चार महीने तक डेटिंग की थी। इस साल की शुरूआत में दोनों के बीच फिर से रोमांस हो गया, लेकिन अप्रैल में वह फिर अलग हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
घड़ी जेनिफर एनिस्टन जॉन मेयर प्रेमी रोलेक्स हॉलीवुड boyfriend gold rolex hollywood actress jennifer aniston john mayer watch


Click it and Unblock the Notifications