एनिस्टन ने दिखाया गायिकी का हुनर

वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक अमेरिकी शो 'फ्रेंड्स' की पूर्व कलाकार 'द 24 आवर्स प्लेज' में प्रस्तुत हुई थीं। 'द 24 आवर्स प्लेज' प्रस्तुति में छह लघु नाटक शामिल थे, जिनका लेखन, अभ्यास और प्रस्तुति एक ही दिन में किया गया था।
इनमें अभिनय करने वाले कलाकारों को पर्दा उठने से पहले 12 घंटे के अंदर अपने अभिनय को निखारने की चुनौती दी गई थी।
एनिस्टन, ब्रूक शील्ड्स के साथ 'रैमेन नूडल' में नजर आईं और उन्होंने 'यलो सबमैरीन' नाटक में अपनी गायिकी का जलवा दिखाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











