फैमिली बढ़ाएंगी जेनीफर एनिस्टन
'फ्रेंड्स' की पूर्व कलाकार जेनीफर एनिस्टन ने हाल ही में मेक्सिको के एक अनाथालय का भ्रमण किया है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह एक बच्चा गोद लेने की योजना बना रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक अभिनेत्री ने तिजुआना के 'कासा होगर सिओन' अनाथालय का दौरा किया था।
अनाथालय के सह-संस्थापक कैरमेन गोन्जालेज का कहना है, "एनिस्टन सभी बच्चों से मिली थीं, लेकिन उन्होंने अपना ज्यादातर समय शिशुओं के साथ बिताया। उन्होंने उन्हें प्यार किया। वह उनके साथ खेलने के लिए लंबे समय तक नर्सरी में रहीं।"
जेनीफर और उनके पूर्व पति ब्रैड पिट दोनों ने संस्थान को पैसा भी दान किया था। एनिस्टन की यह यात्रा उनके द्वारा परिवार शुरु करने के संबंध में दिए गए एक वक्तव्य के कुछ सप्ताह बाद ही हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actor actress अनाथालय अभिनेता अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन बच्चे ब्रैड पिट हॉलीवुड braid pitt children hollywood jennifer aniston orphanage


Click it and Unblock the Notifications