..................... Aniston donates $500,000 for Haiti relief | एनिस्टन ने दिए पांच लाख डॉलर - Hindi Filmibeat

एनिस्टन ने दिए पांच लाख डॉलर

By Jaya Nigam

कैरेबियाई देश हैती में आए विनाशकारी भूकंप से पीड़ित लोगों की मदद के लिए हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जेनिफर एनिस्टन ने पांच लाख डॉलर दिए हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 'मार्ले एंड मी' फिल्म में काम कर चुकीं इस मशहूर अभिनेत्री ने 12 जनवरी को हैती में आए विनाशकारी भूकंप के पीड़ितों की मदद के लिए कार्य कर रहे चैरिटी संगठन 'डॉक्टर्स विदाउट बार्डर्स' को यह राशि सौंपी है।

गौरतलब है कि एनिस्टन ने 'होप फार हैती नाउ टेलीथोन' कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के तहत कैरेबियाई देश की मदद के लिए 5.8 करोड़ डॉलर जुटाए गए हैं। हैती में आए विनाशकारी भूकंप में कम से कम 150,000 लोगों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X