एनिस्टन के ब्यूटी सीक्रेटस
जेनिफर एनिस्टन को बोटोक्स से डर लगता है उनका कहना है कि बोटोक्स की वजह से चेहरा काफी कठोर हो जाता है और आप अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त नहीं कर सकते है।
एनिस्टन अपनी सुंदरता को बनाए रखने के लिए इस तरह के सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करने से बचती है। हां एक बार जरूर एनिस्टन ने त्वचा की स्निगधता बनाए रखने के लिए एक इंजेक्शन लिया था। लेकिन उसका कोई खास परिणाम नहीं रहा।
40 वर्ष की हो चुकीं एनिस्टन के चेहरे पर उम्र की झलक उतनी नहीं दिखती है क्योंकि वो अपने भोजन पर काफी ध्यान देतीं है। वो वास्तविक रूप में दिखने पर जोर देती है।
एनिस्टन नहीं चाहती है कि उनका चेहरा भावनाहीन लगे इसलिए बढती उम्र के परिणामों को स्वीकार कर रहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











