जोली ने पिता के साथ सुलह की
पिता से संबंध तोड़ चुकी प्रख्यात हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली कहती हैं कि अब वह अपने पिता जोन वोइट के साथ दोबारा संपर्क में हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लंबे समय तक दूर रहने के बाद जोली अब पिता के साथ संबंधों को मजबूत बना रही हैं।
जोली कहती हैं, "अब हम संपर्क में हैं और एक-दूसरे को पत्र लिखते हैं। मेरे माता-पिता ने मुझे मजबूत सामाजिक विवेक दिया है और अगर मुझमें अभिनय के कुछ गुण हैं तो वह भी मेरे माता-पिता के दिए हुए गुण हैं। मेरे माता-पिता जीवनभर लोगों की मदद करते रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











