एंजेलिना ने पिट को थप्पड़ जड़ा
हालीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अपने पति ब्रैड पिट को नौकरानी की मदद करते हुए देखकर एक थप्पड़ जड़ दिया। यही नही उन्होने नौकरानी को घर से बाहर निकाल दिया और दूबारा काम पर न आने के लिए कह दिया।
वही पिट ने इस बारे में कहा कि एंजेलिना को कुछ गलतफहमी हो गई थी। हमारे बच्चों की आया की तबियत खराब थी मैं केवल उसकी मदद कर रहा था जोली ने इसका गलत मतलब निकाल लिया।
'डेली मेल' की रिपोर्ट में कहा गया है कि जोली ने पिट को अपने बच्चों की आया की पीठ सहलाते देखा। एंजेलिना को गुस्सा दिलाने के लिए यह काफी था। बुरी तरह नाराज जोली ने ब्रैड के चेहरे पर कई चांटें मारे और अपनी आया पर चिल्लाई।
सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अपनी आया को घर से चले जाने और फिर लौट कर न आने के लिए कहा। उधर, पिट का कहना है कि वह बीमार आया की मदद कर रहे थे। घटना के बाद पिट ने स्थिति को संभालने की कोशिश भी की लेकिन एंजेलिना ने एक नहीं सुनी। दंपति की ओर से घटना के संबंध में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications