भारतीय बच्चा गोद लेंगी एंजेलीना

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों भारत से एक बच्चा गोद लेकर अपने बहुराष्ट्रीय परिवार को बढ़ाना चाहते हैं।
जोली ने हाल ही में अपनी भारत यात्रा के दौरान आस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडाग मिलिनेयर' के बाल कलाकारों से मुलाकात के समय यहां से बच्चा गोद लेने की योजना के बारे में बताया था।
ब्रैंजेलीना इसके पूर्व कंबोडिया से मेडोक्स [7 वर्षीय], वियतनाम से पैक्स [4 वर्षीय] और इथियोपिया से जाहरा [3 वर्षीय] को भी गोद ले चुके हैं। इसके अलावा जोड़ी के स्वयं के बच्चों में 2 वर्षीय बेटी शिलोह और 7 महीने के जुड़वां बेटे विवियन और नाक्स शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications