पिट-जोली ने बनाएं मकान!

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पिट और जोली ने वर्ष 2005 में आए विनाशकारी तूफान के पीड़ितों की सहायता के लिए 'मेक इट राइट' नाम की एक संस्था शुरू की थी।
इस संस्था के लिए पिट और जोली ने 35 लाख पाउंड अपनी ओर से दिए थे। इस राशि से पीड़ितों के लिए पर्यावरण के अनुकूल कई मकान बनाए गए। इसके अलावा आने वाले दिनों में संस्था पीड़ितों के लिए 150 अतिरिक्त मकान बनवाएगी।
पिट ने कहा, "आप समझ नहीं सकते कि इन लोगों के चेहरों पर खुशी देखकर मुझे कितना सुकून मिल रहा है। मेरे लिए यह बहुत बड़ी सफलता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications