फिल्म शुरू होने के पांच मिनट के अंदर ही सो जाती है एंजेलिना जोली

सूत्र की माने तो 36 वर्षीया जोली कहती हैं, 'जब भी मैं कोई फिल्म देखती हूं तो ब्रैड पिट मुझसे मजाक करते हैं और कहते हैं कि मैं एक फिल्म देखूंगी और फिर पांच मिनट के अंदर ही सो जाऊंगी। इनमें कई फिल्में खुद मेरी होती हैं जिन्हें खुद मैंने ही कभी नहीं देखा है।'
वैसे जोली की एक बात तो माननी पड़ेगी खुद की फिल्में तो ना सहीं लेकिन वह पिट की फिल्में देखने के लिए समय निकाल ही लेती हैं क्योंकि ब्रैड उनके फेवरेट एक्टर हैं और 'द एसैसिनेशन ऑफ जेसी जेम्स बाई द कवार्ड रॉबर्ट फोर्ड' में पिट का रोल उन्हें काफी पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications