जोली की ताकत है उनका परिवार

By Jaya Nigam

लंदन। हॉलीवुड के सेलेब्रिटी जिन पर दुनिया मरती है, वह जब इस ग्लैमर की दुनिया में रह-रह कर ऊब जाते हैं तो क्या करते हैं। ये जानना काफी रोचक है। आखिर ऐसा कौन है जिसके साथ एंजेलिना जोली भी रिलैक्स भी हो जाती है बल्कि उसके गुस्से से डरती भी है और उसे खुश करने की कोशिश भी करती है। यह है उनका प्यारा सा और बड़ा सा परिवार जो उनकी हंसी-खुशी का भी राज है और कभी-कभी उन्हे परेशानी भी देता है ।

चार्मिंग अभिनेता ब्रैड पिट के साथ अपने छह बच्चों का पालन-पोषण कर रहीं अभिनेत्री एंजेलिना जोली कहती हैं कि उनका परिवार उनकी ताकत और साथ ही साथ उनकी कमजोरी भी है। वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जोली कहती हैं, "मेरा परिवार मेरी ताकत और कमजोरी दोनों है।"

वह कहती हैं, "मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं और यदि उनके साथ कुछ भी होता है तो मैं टूट जाती हूं। दुनिया में मेरा कोई दिन बहुत खराब हो सकता है, लोग मेरे बारे में बेहद डरावनी बातें कह सकते हैं लेकिन जब मैं घर जाती हूं और मेरे बच्चे मुझे प्यार करते हैं तो मुझे महसूस होता है कि मैं दुनिया में बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X