बच्चों का बर्थ-डे मनाना पसंदःएंजेलीना

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जोली कहती हैं, "हमारे यहां साल भर किसी न किसी का जन्मदिन होता है! यह उथल-पुथल भरा काम है लेकिन हम किसी तरह प्रबंध कर लेते हैं। हम बस इसे अद्भुत बनाने की कोशिश करते हैं। अब जो बच्चे बड़े हो गए हैं वे अपने छोटे भाई-बहनों के जन्मदिन की योजनाएं बनाते हैं। यह जीवन की महत्वपूर्ण खुशियों में से एक खुशी है।"
जोली और पिट अपने छह बच्चों की गंभीरता से परवरिश कर रहे हैं और दोनों प्रत्येक धर्म को जानने और उनकी रीतियों को अपनाने के प्रति परस्पर सहमत हैं।
34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, "हमारा परिवार एक आध्यात्मिक परिवार है। यद्यपि हम एक विशेष धर्म में यकीन नहीं करते हैं। हमें सभी धर्मो और खासकर बौद्ध धर्म में रुचि है। हमने तय किया है कि घर में हम प्रत्येक धर्म को जानने की और उसकी रीतियां अपनाने की कोशिश करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











