हैती : बच्चे गोद लेने नहीं पहुंची जोली
हाल ही में हॉलीवुड सुपर स्टार ब्रैड पिट के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों से उबरी हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली इन दिनों हैती के दौरे पर हैं। जोली ने बयान दिया है कि वह हैती बच्चे गोद लेने नहीं आयीं है।
गौरतलब है कि एंजेलिना जोली ने पहले ही चार बच्चों को गोद लिया हुआ है। उनके ब्रैड पिट से अपने तीन बच्चे भी हैं। जाहिर है ऐसे में खबरों का बाजार गर्म था कि एंजेलिना हैती से भी एक बच्चे को गोद लेने वालीं हैं। लेकिन एंजेलिना ने ऐसी किसी भी गुंजाइश को नकार दिया है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार जोली ने साफ तौर पर कहा कि वह हैती से किसी भी बच्चे को गोद नहीं ले रही हैं और इस संबंध में ब्रैड पिट भी उनसे एकमत हैं। इसलिए उनके हैती दौरे के बारे में लगाए जा रहे तरह-तरह के कयासों लगाने से कोई फायदा नहीं है। जोली आजकल भूकंप से बुरी तरह बरबाद हुए देश हैती पहुंची हुईं हैं। वह संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











