अपने बच्चों के लिए बेहतर मॉम बनना चाहती हैं एंजेलिना जोली

angelina jolie
हॉलीवुड की एक्ट्रेस एंजेलिना जोली को लगता है कि वह कभी भी अपनी मां मार्शलीन बर्टर्रेड जितनी बेहतर महिला नहीं बन पाएंगी। हालांकि वह चाहती है कि वो अपने बच्चों के लिए उनकी मां की तरह ही बेहतर मॉम बन सकें।

सूत्र के अनुसार ऑस्कर विनर जोली अपने साथी ब्रैड पिट के साथ छह बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं। इतना ही नहीं वो सातवें बच्चे को भी गोद लेने के बारे में सोच रही हैं। वह कहती हैं कि वह अपने बच्चों की बेहतर मां बनने की कोशिश हमेशा करती हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी मां पूरी तरह से मां थीं। उनका अपना करियर, अपनी जिंदगी, अपने अनुभव बहुत ज्यादा नहीं थे। उनका सब कुछ अपने बच्चों के लिए था।

जोली ने कहा कि मैं अपनी मां की तरह बेहतर मां कभी नहीं बन पाऊंगी। मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करती हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी उनके जैसी मां बन पाऊंगी। वह बहुत उदार और प्यारी महिला थीं। वह मुझसे बेहतर थीं। वो हर पल कोशिश करती हैं कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दे सकें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X