पिट-जोली हॉलीवुड के जिम्मेदार पैरेंट्स
हॉलीवुड सेलेब्रिटीज का बच्चे गोद लेना बेहद कॉमन है। लेकिन बच्चे गोद लेने के बाद भी कितने सेलेब्रिटी उन बच्चों को अपनी जिम्मेदारी मानते हैं, ये बता पाना मुश्किल है। मगर हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट और उनकी लिव-इन पार्टनर एंजेलिना जोली अपने सभी बच्चों के लिए इतने ज्यादा जिम्मेदार हैं कि वह उन सबको कभी अकेला नहीं छोड़ते।
जोली या पिट में से एक हमेशा घर में रुक कर अपने बच्चों का देख-भाल करते हैं। ऐसे में काम कर पाना तो मुश्किल होता ही है। अगर दोनों को साथ काम करना हो तो ये और भी ज्यादा मुश्किल है। पिट के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' में काम कर चुकी जोली का कहना है कि उन्हें पिट के साथ दोबारा काम करना बहुत अच्छा लगेगा। लेकिन वह नहीं जानती कि कब उनका और ब्रैड पिट का एक साथ काम करना सम्भव हो पाएगा क्योंकि वे दोनों घर में बच्चों को अकेले नहीं छोड़ना चाहते।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार जोली का कहना है, "हमें देखना होगा कि बच्चों की देखरेख कौन करेगा। उन्हें सम्भवत: सेट पर रहना होगा। हमने पहले ऐसा कभी नहीं किया है। हममें से कोई एक हमेशा घर पर रुका है।" जोली को किसी ऐसे शख्स की तलाश है जो उनके छह बच्चों- 9 साल के मैडॉक्स, 7 साल की जहारा, 5 साल की शिलोह और 2 साल के जुड़वा बच्चों नॉक्स और विवेन की देखरेख कर सके।


Click it and Unblock the Notifications