हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली पर 'मंदिर'!
कम्बोडिया में एक मंदिर का नाम हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली के नाम पर रखा गया है। अब यह 'एंजेलिना जोली मंदिर' नाम से मशहूर होगा।"
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक 'यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिंदुइज्म' के अध्यक्ष राजन जैद का कहना है, "यह 12वीं शताब्दी का मंदिर 'ता प्रोह्म' है। इसे 'ओल्ड ब्रह्मा' नाम से भी जाना जाता है। वैसे शुरू में इसका नाम 'राजाविहार' रखा गया था।
ऐसा कहा जाता है कि 'टॉम्ब रैडर' श्रृंखला की पहली फिल्म में इस मंदिर के कई दृश्य हैं। जोली ने इस श्रृंखला की फिल्मों में अभिनय किया है। जोली ने इस प्राचीन मंदिर के संरक्षण में मदद की बात कही थी। राजन कहते हैं कि उन्होंने जोली से इस वैश्विक धरोहर के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कहा है। जोली ने अपने बेटे मैडॉक्स को कम्बोडिया से ही गोद लिया था।


Click it and Unblock the Notifications