एंजेलिना जोली की आंखों में आंसू
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली अचानक ही रोने लगी मौका था जब वह फिल्म 'इन द लैंड ऑफ ब्लड एंड हनी' देख रही थी।
एक्ट्रेस एंजेलिना जोली अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'इन द लैंड ऑफ ब्लड एंड हनी' को मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर खुशी से रो पड़ीं।
बोस्निया शहर के साराजीवो में मंगलवार को इस फिल्म का प्रदर्शन हुआ, दर्शकों के बीच में जोली भी मौजूद थीं। जब दर्शकों ने इस फिल्म के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं तो जोली खुद को न रोक सकीं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
सूत्र के मुताबिक जोली ने खुद इसकी पटकथा भी लिखी है और फिल्म का निर्देशन भी किया है। 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर बनी है। युद्ध ग्रस्त क्षेत्र बोस्निया की एक महिला और एक सर्बियाई सैनिक के बीच की प्रेम कहानी है। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान जोली के साथ उनके साथी ब्रैड पिट भी मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications
