जानिए क्यों नहीं कर रही है एंजेलिना, ब्रैड पिट से शादी?
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार 38 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा, "कुछ भी तैयारी नहीं है। मेरे पास शादी की पोशाक भी नहीं है। हालांकि हम बेहद निजी समारोह में विवाह करना चाहते हैं, लेकिन हम यह भी समझते हैं कि हम सामाजिक हस्ती हैं।"
इससे पहले वेबसाइट ने ही कहा था कि हॉलीवुड जोड़ी एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट जहाज पर विवाह करने की योजना पर विचार कर रहे हैं। इस जोड़े को स्कॉटलैंड से दूर समुद्र में तैर रहे हेब्रिडियन प्रिंसेस जहाज के बारे में पूछताछ करते हुए देखा गया था। इससे पहले उनकी योजना फ्रांस के एक महल में विवाह करने की थी लेकिन वे अपने बेटे मैडॉक्स की वजह से यह फैसला बदल लिया है।
गौरतलब है कि एंजेलीना और उनके मंगेतर 50 वर्षीय पिट छह बच्चों मैडोक्स, पैक्स, जहारा, शिलोह, नॉक्स और विविएन के माता-पिता हैं। एंजेलीना ने कहा कि वह और पिट अपने बच्चों के साथ अपनी शादी के कार्यक्रम के बारे में चर्चा कर रहे हैं, ताकि बच्चों की इच्छा भी जान सकें।


Click it and Unblock the Notifications












