एंजेलीना जोली ने की भावुक अपील
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली शरणार्थियों की सहायता के लिए अपना अभियान जारी रखे हुए हैं और उन्होंने वीडियो जारी कर विश्व समुदाय से बेघर लोगों की व्यथा समझने को कहा है।
वेबसाइट आईएमबीडी डॉट कॉम के अनुसार संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के लिए सद्भावना दूत जोली ने फरवरी में उत्तरी थाइलैंड का दौरा किया था और उसके बाद वहां रह रहे लाखों बर्मी शरणार्थियों को मुक्त करने की भावनात्मक अपील की थी।
अब जोली ने 20 जून को होने वाले विश्व शरणार्थी दिवस के मौके पर एक वीडियो जारी किया है।
उन्होंने कहा, "शरणार्थी धरती पर सबसे असहाय लोग हैं। वे हर रोज अस्तित्व बचाने के लिए लड़ते हैं। वे हमारे सम्मान के हकदार हैं कृपया उन्हें मत भूलिए। विश्व शरणार्थी दिवस के मौके पर उन्हें याद रखिए।"


Click it and Unblock the Notifications