एंजेलिना जोली को जीवनी के लिए मिल रहे हैं तीन करोड़ पाउंड
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक अमेरिका के तीन प्रकाशन गृहों में उनकी किताब के प्रकाशन के अधिकार हासिल करने के लिए होड़ लगी हुई है और वे जोली को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। वेबसाइट के मुताबिक तो यहां तक कहा जा रहा है कि जोली को तीन करोड़ पाउंड तक की रकम ऑफर हो चुकी है। लेकिन जोली ने अभी तक किसी को हां नहीं बोला है।
वेबसाइट में साफ लिखा है कि जोली के दीवाने दुनिया के हर हिस्से में है, हर कोई उनके जीवन के हर अनछूए पहलुओं को जानने को बेकरार रहता है ऐसे में सभी जानते हैं कि जोली की आत्मकथा का मार्केट में आना एक तहलका मचा सकता है इसलिए जोली को लोग हर कीमत देने को तैयार है।
कहा जा रहा है जोली ने अपनी आत्मकथा में एक अभिनेत्री बनने से ब्रेड पिट की प्रेमिका बनने तक के सफर को बेहद ही मार्मिक ढंग से अपनी किताब में पिरोया है, जोली ने अपनी किताब में अपनी मां के साथ संबंध को भी खूबसूरती से वर्णित किया है। इसके अलावा उनके ब्रेस्ट की बायोप्सी कैसे औऱ किन हालातों में हुई इस बारे में किताब में जिक्र है तो वहीं ब्रेड पिट के साथ लिवइन रिलेशन और 6 बच्चों की मां बनने का फैसला भी उन्होंने क्यों औऱ कैसे किया, यह सबकुछ भी जोली की किताब में हैं। खैर क्या है और क्या नहीं इस बारे में ठीक-ठीक पता तो जोली की आत्मकथा के प्रकाशित होने पर ही चलेगा। देखते हैं कि हॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री एंजेलिना जोली की आत्मकथा को छापने का सौभाग्य किसे मिलता है?


Click it and Unblock the Notifications












