अब घर में बच्चे संभालना चाहती हैं एंजलिना जॉली

एंजलिना जॉली इन दिनों कुछ फिल्मों को लेकर व्यस्त है, जिसमें उन्होंने अभिनय नहीं किया है लेकिन हां किसी फिल्म की पटकथा उन्होंने लिखी हैं तो किसी में वो सह निर्देशिका के रूप में नजर आ रही हैं। जौली ने कहा मुझे लोगों का बहुत प्यार मिला है इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं लेकिन एक बात बताऊं मुझे कभी भी अभिनेत्री बनने का कोई शौक नहीं था। लेकिन मुझे लोगों ने इतना सम्मान दिया है इसे मैं कभी भी भूल नहीं सकती हूं।
गौरतलब हैं कि एंजलिना जॉली पिछले काफी समय से ब्रैड पिट के साथ लिव इन रिलेशन में हैं और उन्होंने 6 बच्चे गोद लिये हैं जिनके पालन-पोषण में अब एंजलिना जॉली वक्त बिताना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











