मां बनने की तैयारी में एंजेलिना?
हालीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली के बारे में सुनने में आ रहा है कि वे फिर से मां बनने की तैयारी कर रही है। इसीलिए फिल्म साल्ट की शुटिंग के दौरान स्टंट दृश्य करने से इंकार कर दिया।
थ्रिलर फिल्म साल्ट में एंजेलिना को कई सारे स्टंट दृश्य देने थे लेकिन अंतिम क्षण पर एंजेलिना ने निर्देशक से अनुरोध किया कि उनके हिस्से स्टंट दृश्य न डालें।
फिल्म में एंजेलिना को एक ट्रेन के पीछे भागने का दृश्य है जहां उनका पीछा गुंडे कर रहे होते है। इस दृश्य को करने से एंजेलिना को परेशानी हो सकती थी इसलिए उन्होंने दृश्य करने से मना कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











