हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली अभिनेत्री जोली
फोर्ब्स पत्रिका ने अभिनेत्री एंजेलिना जोली को हॉलीवुड की सर्वाधिक कमाई वाली अभिनेत्री घोषित किया है। वैसे पिछले तीन साल से जोली की एक भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, जोली को उनकी आने वाली फिल्म 'मेलफिशेंट' के लिए 3.3 करोड़ डॉलर मेहनताना दिया गया है। फिल्म में जोली एक बुरी जादूगरनी की भूमिका में हैं। इस फिल्म के माध्यम से जोली तीन साल बाद हॉलीवुड में वापसी करेंगी।

जोली आखिरी बार 2010 में अभिनेता जॉनी डेप के साथ फिल्म 'द टूरिस्ट' में नजर आई थीं। इसके एक साल बाद उन्होंने फिल्म 'इन द लैंड ऑफ ब्लड एंड हनी' का निर्देशन किया था।
पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार, "जोली के सर्वाधिक कमाई वाली अभिनेत्री होने के रहस्योद्घाटन ने नए सिरे से विवादों को छेड़ दिया है। इससे फिर एक बार जाहिर हुआ है कि जोली को क्यों हॉलीवुड में सबसे सशक्त महिला कहा जाता है।"
फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई वाली अभिनेत्रियों की सूची में दूसरा नाम जेनिफर लॉरेंस का है। क्रिस्टन स्टीवर्ट तीसरे नम्बर हैं, जबकि चौथे नम्बर पर जेनिफर एनिस्टन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











