अपने लिए घर तलाश रही हैं जॉली

वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जॉली न्यूयार्क के अपर वेस्ट साइड इलाके में घर की तलाश में जुटी हैं।
पत्र ने खबर दी है कि 'लांग आईलैंड' में एक विशालकाय महल खरीदने के बाद अब जॉली और उनके साथी अभिनेता ब्रैट पिट ने अमेरिका के सबसे बड़े शहर में आशियाना तलाशने का मन बनाया है।
जॉली ने नई फिल्म 'एडविन ए. सॉल्ट' में काम करना स्वीकार कर लिया है। जानकारों का मानना है कि इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग न्यूयार्क में ही होनी है, लिहाजा वह फिल्म के सेट के करीब ही एक घर चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











