एंजलीना जोली के पास एक हजार से ज्यादा चाकू-छुरी
न्यूयार्क। शौक बड़ी चीज है। यह बात आप हर रोज एक विज्ञापन में जरूर सुनते होंगे, लेकिन शौक जब जुनून बन जाये, तो क्या होता है इस पर हम बात करेंगे यहां पर वो भी दुनिया के बड़े सेलेब्रिटीज को लेते हुए। क्या आप सोच सकते हैं कि अपनी व्यस्ततम जिंदगी के बावजूद दुनिया के कई सेलेब्रिटीज़ अपने शौक को पूरा करने में जरा भी पीछे नहीं हटते। उदाहरण के तौर पर आप हॉलीवुड की एंजलीना जोली को ही ले लीजिये।
एंजलीना जोली के घर पर एक हजार से ज्यादा चाकू-छुरी हैं। विश्व की सर्वाधिक मशहूर हस्तियों में से एक एंजेलिना को तरह-तरह के चाकू-छुरियां इकट्ठा करने का शौक है। वह 12 साल की उम्र से चाकू-छुरियां एकत्र कर रही हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने पहला चाकू 12 साल की उम्र में एक मेले से खरीदा था, तभी से चाकू-छुरियां इकट्ठा करने का उनका यह शौक बढ़ता गया।
शौक की बात करें तो खाली समय और पैसा एक साथ मिले, तो आप किन चीजों पर पैसे खर्च करना पसंद करेंगे? दुनिया में अलग-अलग लोगों के अलग-अलग शौक होते हैं। एंजलीना के इस शौक के बाद जब कई अन्य सेलेब्रिटीज़ के शौक पर नज़रें दौड़ाईं गई तो रोचक जानकारियां हाथ लगीं। वेबसाइट 'द रिचेस्ट डॉट कॉम' के अनुसार, दुनिया की 10 सर्वाधिक मशहूर हस्तियों के शौक काफी हैरतअंगेज हैं। आइये एक नजर डालते हैं इनके शौक पर-


Click it and Unblock the Notifications











