जोली ने पहनी खूबसूरत पोशाक
सुपरस्टार एंजेलीना जोली ने अपने साथी ब्रैड पिट की फिल्म 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' के प्रीमियर पर पहुंच सभी को हतप्रभ कर दिया।
दरअसल जोली ने मरमरी रंग की खूबसूरत पोशाक पहनी थी जो उन पर बहुत फब रही थी। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके ' के अनुसार पिट ने थ्री पीस सूट पहन रखा था और टाई लगा रखी थी।
उन्होंने अपनी नई फिल्म 'इंग्लोरियस बास्टर्ड्स' के लिए मूंछे भी उगा रखी है। लेकिन सभी की निगाहें बस जोली पर ही लगी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications