क्या एंजेलिना जॉली अब करेंगी एक्टिंग से तौबा!
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली को दुनिया जानती है। विश्व की लोकप्रिय एक्ट्रेसस की लिस्ट में शायद वे सबसे ऊपर आतीं है। ऐसे में अगर एक्ट्रेस एक्टिंग से तौबा करने की बात करे तो यह किसी आश्चर्य से कम नहीं होगा।
दरअसल, एंजेलिना का कहना है कि अब वह अपने निर्देशन करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, एंजेलिना ने पत्रिका 'डु जॉर' को बताया कि, 'बतौर कलाकार मैं कभी सहज नहीं रही। मुझे कैमरे के सामने रहना कभी पसंद नहीं रहा। वहीं, मैंने यह भी नहीं सोचा था कि मैं निर्देशन भी कर सकती हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं इसमें करियर बना सकती हूं, क्योंकि इसे करके मैं बहुत खुश हूं।"
आपको बता दें, इस साल एंजेलिना जॉली की सिर्फ एक फिल्म 'मलेफिसन्ट' ही प्रदर्शित हुई है। वहीं, एंजेलिना ओलंपियन एवं युद्धबंदी लुईस जेम्पेरिनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'अनब्रोकेन' का निर्देशन करेंगी। उन्होंने हाल ही में 'बाय द सी' फिल्म की शूटिंग खत्म की है, जिसमें उन्होंने निर्देशन और अभिनय एक साथ किए हैं।
'बाय द सी' में एंजेलिना के पति ब्रेड पिट भी मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें, एंजेलिना हॉलीवुड की सबसे ज्य़ादा मेहनताना पाने वाली एक्ट्रेस हैं। एंजेलिना को अब तक एक एकाडमी एवार्ड, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड एवार्ड और तीन गोल्डन ग्लोब एवार्ड मिल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












