एंजेलिना बनीं फिल्म निर्देशक

जोली ने कहा कि वह कभी नहीं चाहती थी कि वह अपने निर्देशन की पारी बोस्निया गृहयुद्ध पर आधारित किसी विवादास्पद फिल्म से शुरू करें। लेकिन इस घटना से प्रभावित होने की वजह से उन्होंने इस पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया।
एंजेलीना जोली 36 वर्षीय एक्ट्रेस बोस्निया गृहयुद्ध पर आधारित फिल्म 'इन दि लैंड ऑफ ब्लड एंड हनी' का निर्देशन कर रही हैं। यह फिल्म एक बलात्कार पीड़ित और अपहृत के बीच की प्रेम कहानी पर आधारित है।
सूत्र के अनुसार जोली ने कहा, बोस्निया गृहयुद्ध की घटना मुझे अपनी ओर खींचती है। बोस्निया के गृहयुद्ध के बारे में अध्ययन करने के दौरान मैंने इससे जुड़ी घटना पर फिल्म बनाने के बारे में सोचा।


Click it and Unblock the Notifications











