अब निर्देशक बन निर्देश देंगी हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली

By Belal Jafri

लॉस एंजिलिस। लारा क्रॉफ्ट -टॉम्ब राईडर, मिस्टर एंड मिसिज स्मिथ, साल्ट, जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा हुई हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली को अब आप पर्दे के सामने नहीं बल्कि पर्दे के पीछे देखेंगे। जी हाँ बिलकुल सही सुना आपने अब हो सकता है बहुत जल्द किसी अवार्ड समारोह में आप एंजेलिना को बेस्ट निर्देशक का अवार्ड लेते देखें।


एंजेलिना के करीब सूत्रों कि माने तो हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली कि प्रबल इच्छा है कि वो अब निर्देशन में अपने हाथ आजमाएं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लेखक ई एल जेम्स के उपन्यास फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे पर आधारित फिल्म के निर्देशन के लिए एंजेलिना जोली से लेखक कि बात अपने अंतिम दौर पर है और अगर बातचीत सही चली तो एंजेलिना निर्देशक बन जाएंगी।

आपको बता दें कि एस शोबिज की रिपोर्ट के अनुसार, 36 वर्षीय इस अभिनेत्री ने हाल ही में अपना पहला निर्देशन बोस्नियाई युद्ध पर आधारित नाटक इन द लैंड ऑफ एंड हनी का किया था। कहा जा रहा है कि यूनिवर्सल स्टूडियो उनके पहले निर्देशन से काफी प्रभावित है।

दोनों के बीच औपचारिक बातचीत होने की संभावना भी बताई जा रही है। जोली स्वयं फिल्म मेलफिसेंट में व्यस्त हैं। उन्हें यह भी हिदायत दी गई है कि वह फिलहाल सिर्फ इस फिल्म पर केंद्रित रहें, किसी और ऑफर को स्वीकार न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X