जहाज पर शादी कर सकते हैं जोली-पिट
हॉलीवुड जोड़ी एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट जहाज पर विवाह करने की योजना पर विचार कर रहे हैं। इस जोड़े को स्कॉटलैंड से दूर समुद्र में तैर रहे हेब्रिडियन प्रिंसेस जहाज के बारे में पूछताछ करते हुए देखा गया।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, इससे पहले उनकी योजना फ्रांस के एक महल में विवाह करने की थी लेकिन वे अपने बेटे मैडॉक्स की वजह से यह फैसला बदल रहे हैं।

बिजार पत्रिका के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "जहाज में शादी करने की योजना मैडॉक्स की थी। उसे एयरशायर स्थित कार्नेल एस्टेट की तस्वीरें देखने के बाद यह उपाय सूझा, जहां वे ठहरे थे। इसलिए अब वे पूरे जहाज को किराए पर लेने के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।"
जोली और पिट के छह बच्चे मैडॉक्स , पैक्स, जहारा, शिलोह, और नॉक्स व विवियन हैं।
सूत्र का कहना है कि जहाज में शादी करने से उनकी निजता प्रभावित नहीं होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











