बच्चें कर रहे हैं अपने मम्मी पापा की शादी की तैयारी

इस जोड़ी ने अपने दोस्तों से कहा है कि उन्होंने अपनी शादी के अधिकांश फैसलों की जिम्मेदारी अपने छह बच्चों-मैडॉक्स, जाहरा, शिलोह, पैक्स और जुड़वा नॉक्स तथा विवियन पर छोड़ रखा है। सूत्रों की माने तो ब्रैड और जोली अपने बच्चों के लिए शादी कर रहे हैं। यही कारण है कि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे उनकी शादी में अधिक से अधिक संलिप्त रहें।
पता चला है कि ब्रैड पिट ने जब अपने छह बच्चों के सामने हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो एंजेलिना की आंखों से खुशी के आंसू निकल आए। खबर तो यह भी है कि पिट ने एंजेलिना के साथ मंगनी के लिए बेहतरीन अंगूठी डिजाइन कराने में पूरा एक साल लगा दिया।
अपने सभी बच्चों के बीच ब्रैड ने जोली को सगाई की रिंग पहनाई बच्चों के लिए भी यह बहुत बड़ा सर्प्राइज था।


Click it and Unblock the Notifications