एंजेलिना और पिट फ्रांस में करेंगे शादी

सूत्र की माने को यह जोड़ा पिछले छह महीने से अधिक समय से शादी की योजना बना रहा है। यह दोनों चाहते हैं कि उनकी शादी उनके और उनके 6 बच्चों के लिए यादगार बन जाए। ऐसी खबर है कि इनकी शादी में करीब 200 से 300 मेहमान भी आएंगे।
आपको बता दें कि एंजेलिना और पिट करीब 7 साल से बिना शादी के साथ रह रहे थे। इन्होंने अपने रिशते को एक अंजाम पर पहुंचाने के लिए शादी का फैसला कर लिया है। हाल ही में इन्होंने अपनी सगाई की घोषणा भी की है। उनकी इस सगाई से उनके साथ रह रहे छह बच्चे बेहद खुश हैं।
पिट और जोली का कहना है कि रिश्ते में बंधने के लिए उनके बच्चे मेडॉक्स 10, पैक्स 8, जहारा 7, शिलोह 5 और जुड़वां नोक्स तथा विविएन 3 की ओर से उन पर काफी दबाव था।


Click it and Unblock the Notifications