बच्चों को खुश करने के लिए जोली और पिट ने की सगाई

एक्टर पिट ने बताया कि इस पवित्र रिश्ते में बंधने के लिए उनके बच्चे मेडॉक्स 10, पैक्स 8, जहारा 7, शिलोह 5 और जुड़वां नोक्स तथा विविएन 3 की ओर से उन पर काफी दबाव था। उनके कारण ही हमे यह फैसला लेना पड़ा।
सूत्र की माने तो पिट ने कहा कि वास्तव में हम दोनों भी ऐसा चाहते थे। हमारे बच्चों के लिए इसका और अधिक महत्व है। हमने काफी समय पहले विवाह की घोषणा की योजना बनाई थी।
आपको बता दें कि सिंनथिया पेट डेंट ने पिट और जोली की सगाई की पुष्टि की थी। गुरूवार को जोली अपनी बाईं उंगली में बड़े आकार की हीरे की अगुंठी पहनी हुई दिखाई दी।
जोली की माने तो 'यह भविष्य के लिए वादा है और हमारे बच्चे इस फैसले से काफी खुश हैं।' 48 वर्षीय पिट और 36 वर्षीया जोली अपने 6 बच्चों के साथ समय बिता रहे थे। यह जोड़ी फिल्म 'मिस्टर और मिसेज स्मिथ' के बाद से एक दूजे के करीब आए।


Click it and Unblock the Notifications