..................... Angelina Jolie, Brad Pitt to Adopt 7th Child! | एक और बच्चा गोद लेना चाहते हैं पिट और जोली - Hindi Filmibeat

एक और बच्चा गोद लेना चाहते हैं पिट और जोली

angelina jolie-brad pitt
हॉलीवुड के सुपर स्टार ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली अब एक और बच्चे को गोद लेने की योजना बना रहे हैं। दोनों ने अपनी दत्तक बेटी जहारा से यह वादा किया है कि वे अब इथियोपिया से एक और बच्चे को गोद लेकर उसकी देखभाल भी करेंगे।

सूत्र की माने तो ब्रैड और एंजेलिना दोनों ही इसको लेकर उत्साहित हैं। दोनों का यह भी मानना है कि आने वाला यह बच्चा भी उनके जीवन में सौभाग्य और खुशहाली लेकर ही आएगा।

ब्रैड का शुभ अंक 'सात" है इसलिए छः बच्चों के देखभाल कर रहे इस दम्पत्ती ने एक और बच्चे को घर लाने का निर्णय किया है। इस तरह से उनके घर में सात बच्चे हो जाएंगे। ये जोड़ी हॉलीवुड में सुपरहीट जोड़ी मानी जाती है। इस जोड़ी के पास पहले से ही तीन गोद लिए हुए बच्चे 10 वर्षीय मैडोक्स, सात वर्षीय पैक्स और छह वर्षीय जहारा हैं। जिन्हें दोनों ही अपना समय देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X