..................... Anaconda Release date: jack black paul rudd movie Anaconda release on 25 December across the world - Hindi Filmibeat

Anaconda: इंतजार खत्म! इस क्रिसमस रिलीज हो रही है 'Anaconda' गिफ्ट में मिलेगा हॉरर और थ्रिल...

Anaconda

Anaconda: क्रिसमस के मौके पर कई फिल्में रिलीज होती हैं। इस बार दिसंबर में कई बॉलीवुड और कई टॉलीवुड फिल्मों ने दस्तक दी है, लेकिन बता दें कि दिसंबर में धमाल मचाने के लिए कई हॉलीवुड फिल्में भी आ रही हैं। जिसमें से एक है 'Anaconda' जी हां, इस बार क्रिसमस के खास मौके पर यह फिल्म धूम मचाने आ रही है। बता दें कि जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से ही फैन्स इस फिल्म के दीवाने हो गए थे। बता दें कि इस फिल्म में 'पॉल रड' और 'जैक ब्लैक' लीड रोल में नजर आ रहे हैं। जिस वजह से फैन्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।


ट्रेलर ने आते ही मचा दी थी धूम

बता दें कि यह 2025 की मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक है। एकनाकोंडा में कई जंगल के खतरनाक और रोमांचक मोमेंट भी देखने को मिलेंगे। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक फिल्म की टीम एनाकोंडा को कैमरे में कैद करने के मकसद से जंगल में जाती है, लेकिन उनका यह रोमांचक पल तब खौफनाक रूप ले लेता है जब वह वास्तव में एनाकोंडा का सामना करते हैं। एनाकोंडा का ऐसा विशालकाय रूप देख सभी की रूह कांप जाती है।

नजर आएंगे ये लीड स्टार्स

एनाकोंडा की फ्रेंचाइजी भारत में काफी पॉपुलर रही है। जब फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ था तब तो सोशल मीडिया पर #Anaconda2025 ट्रेंड कर रहा था। वहीं फिल्म के आने की खुशी में फैन्स का एक्साइटमेंट दो गुना बढ़ गया है। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म एनाकोंडा फ्रेंचाइजी का छठा पार्ट है। जो 1997 में आई एनाकोंडा का मेटा-रिबूट है। टॉम गेरमिकन के डायरेक्शन में बनी एनाकोंडा में जैक ब्लैक और पॉर रड के अलावा स्टीव जहान, थांडीवे न्यूटन, डेनियला मेलचियर और सेल्टन मेलो लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

अब तक आ चुके हैं 6 पार्ट

आपको बताते चलें कि 1997 में आई एनाकोंडा को लुइस लोसा ने डायरेक्ट किया था। जो कि एक एक्शन के साथ ही हॉरर और एडवेंचर फिल्म थी। एनाकोंडा का पहला पार्ट बहुत ही हिट साबित हुआ था। इसे एक कल्ट कालासिक का दर्जा मिला था। दिलचस्प बात तो यह है कि अब तक एनाकोंडा के 6 पार्ट आ चुके हैं जिसमें 1997 में रिलीज हुई एनाकोंडा, 2004 में रिलीज हुई एनाकोंडा: द हंट फॉर द ब्लड ऑर्किड, 2008 में रिलीज हुई एनाकोंडा 3: ऑफस्प्रिंग, 2009 में रिलीज हुई एनाकोंडा: ट्रेल ऑफ ब्लड, 2025 में रिलीज हुई लेक प्लेसिड वर्सेस एनाकोंडा और अब लेटेस्ट सीरीज एनाकोंडा शामिल होने जा रही है।

Read more about: hollywood movie
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X