मां बनना चाहती हैं वाइनहाउस
विवादों में घिरी रहने वाली ब्रिटेन की गायिका एमी वाउनहाउस जेल की सजा काट चुके अपने पति ब्लेक फील्डर सिविल के बच्चे की मां बनना चाहती हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वाइनहाउस इन दिनों इंटरनेट संदेशों के माध्यम से सिविल से खुद को एक बार फिर अपनी जिंदगी में शामिल करने की गुजारिश कर रही हैं।
वाइनहाउस ने हाल के दिनों में कई बार फोन करके सिविल से कहा है कि वह उनके बच्चे की मां बनने की इच्छा रखती हैं। सिविल इस साल की शुरुआत में जेल से छूटने के बाद सुधार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।
दूसरी ओर, कैरिबियाई द्वीप सेंट लूसिया में आठ महीनों तक छुट्टी मनाने के बाद वाइनहाउस हाल ही में लंदन लौटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications