अशर के साथ गाने के लिए बेकरार वाइनहाउस

एमी ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह आर एंड बी गायक अशर के साथ डुएट गाने के लिए बेकरार हैं। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वाइनहाउस ने उनको इस सिलसिले में खुद ही फोन किया था। जब अशर ने फोन पर महिला की आवाज सुनी तो वह चौंक गए थे लेकिन जब गायिका ने उनके लिए गीत गाया तो उन्हें यकीन हुआ कि वह वाइनहाउस ही हैं। वाइनहाउस उनके साथ गाया गीत जल्द जारी भी करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











