घर खरीदना चाहती हैं वाइनहाउस
विवादों में रहने वाली अभिनेत्री एमी वाइनहाउस की इच्छा कैरेबियाई द्वीप स्थित सेंट लूसिया में घर खरीदने की है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार वाइनहाउस गत कुछ महीने से कैरेबियाई द्वीप में है। उनका वहां इलाज चल रहा है। हाल में उनके पिता भी वहां पहुंचे थे।
मादक पदार्थो की लत से छुटकारा पाने के लिए वाइनहाउस कैरेबियाई द्वीप में रह रही हैं। वाइनहाउस के एक करीबी मित्र ने कहा कि ब्रिटिश गायिका और उनके पिता यहां घर खोज रहे हैं।
घर की खोज में वाइनहाउस ने सेंट लूसिया के कई इलाकों का भ्रमण किया। माना जा रहा है कि वह जल्द यहां घर खरीदेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications