एमी की जीवनशैली से परेशान हैं पड़ोसी
विवादों से घिरी रहने वाली ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस की जीवनशैली ने उनके पड़ोसी सख्त नाराज हैं। उनका सुबह-सवेरे रिकॉर्डिग करना और धूम-धड़ाके वाली पार्टियां आयोजित करना उनके पड़ोसियों को रास नहीं आ रहा है।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक पड़ोसी का कहना है, "मैं इस सबसे बहुत तंग आ गया हूं और अपने घर का दरवाजा हमेशा बंद रखता हूं।"
वाइन हाउस सेंट लुसिया से लौटने के बाद मार्च से उत्तरी लंदन के हेडले वुड स्थित 23 लाख डॉलर के मकान में रह रही हैं। 26 वर्षीय वाइनहाउस भी पड़ोसियों की शिकायतों से परेशान हैं और वहां से चली जाना चाहती हैं।
अपने मित्रों से बात करते हुए वाइनहाउस ने कहा, "मैं अपने घमंडी पड़ोसियों से खुश नहीं हूं। मुझे सुबह-सवेरे रिकॉर्डिग की आदत है और मुझे लगता है कि अब नया आशियाना तलाशना होगा।"


Click it and Unblock the Notifications