वाइनहाउस से पर्यटक हुए परेशान
कैरिबियाई द्वीप सेंट लूसिया में इन दिनों छट्टी मना रहीं ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस पर्यटकों को परेशान कर रही हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हाल ही में एक रिजार्ट में वाइनहाउस ने रात के खाने के वक्त एक महिला पर पानी से भरा गिलास गिरा दिया।
शुरुआत में तो उन्होंने अपनी करनी पर माफी नहीं मांगी लेकिन जब पुलिस बुलाने की नौबत आ गई, तब उन्होंने मौके की नजाकत भांपते हुए माफी मांग ली।
उस घटना पर प्रकाश डालते हुए वाइनहाउस के प्रवक्ता ने कहा, "वाइनहाउस सारे मामले को समझ नहीं सकी थीं। अब यह मामला सुलझा लिया गया है।"
वाइनहाउस काफी दिनों से सेंट लूसिया में छुट्टी मना रही हैं। उन्हें पिछले हफ्ते ही यहां से रवाना होना था लेकिन उन्होंने अपनी छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया। अब हालात यह है कि उनकी आदतों से यहां के अन्य पर्यटक परेशान हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications