वाइन हाउस ने रोगियों को गीत सुनाया
अपनी स्तन सर्जरी के बाद एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं ब्रिटेन की पॉप गायिका एमी वाइनहाउस ने तय किया है कि वह इस अस्पताल के साथी मरीजों के लिए गाएंगी।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वाइन हाउस 'द लंदन क्लिनिक' में मरीजों के लिए गाती हुई घूम रही थीं।
एक मरीज ने कहा, "एमी के यहां होने से हम बहुत खुश हैं। वह बहुत खुशमिजाज हैं और लोगों का मनोरंजन करती हैं। वह सभी को खुश देखना चाहती हैं। उनकी आवाज अद्भुत है। उन्होंने यहां कुछ गीत गाए जिनके बारे में वह कहती हैं कि उन्होंने ये गीत हाल ही में लिखे हैं। एक सुपरस्टार होने के बावजूद वह आम महिला हैं और सभी से बात करना पसंद करती हैं।"
वाइन हाउस के प्रबंधन दल के एक सदस्य ने कहा, "एमी ने उन्हें कुछ नए गीत सुनाए। वह बहुत आश्वस्त हैं और स्वस्थ होकर जल्दी ही सामान्य जीवन जीने लगेंगी।"


Click it and Unblock the Notifications