मंच पर लौटना चाहती हैं एमी
ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस ने कहा है कि वह विभिन्न मंचों पर फिर से कार्यक्रम पेश करना चाहती हैं। हाल ही में उन्हें एक संगीत समारोह में देखा गया था।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एसेक्स में एक संगीत समारोह में वाइनहाउस को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। उन्होंने संगीत बैंड 'द स्पेशल्स' के साथ संगीत भी पेश किया था।
इस कार्यक्रम के बाद वाइनहाउस का मानना है कि वह फिर से मंच पर लौट सकती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पेश करने की तत्काल तो उनकी कोई योजना नहीं है लेकिन वह जल्द ही अपनी इच्छा पूरी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications