पूर्व पति से छुपकर मिल रहीं है एमी
ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस ने सबसे छुपाकर अपने पूर्व पति ब्लैक फील्डर-सिविल से मुलाकात की है। वह उनसे रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रही हैं।
लंबे रोमांस के बाद 2007 में वाइनहाउस और सिविल ने विवाह किया था। लेकिन शादी के दो साल बाद ही वे अलग हो गए थे।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 14 महीनों में वह पहली बार उन्होंने अपने पूर्व-पति से मुलाकात की।
एक सूत्र के मुताबिक, "बिना किसी को खबर किए दोनों ने एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताया। एमी को अपने पूर्व-पति का साथ पसंद आया।"


Click it and Unblock the Notifications