वाइनहाउस का एक और चेहरा!
विवादों में घिरी रहने वाली ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस के कई चेहरों से आप अवगत होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें लोगों की सेवा करने का भी शौक है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जब वाइनहाउस लंदन के एक अस्पताल में भर्ती थीं तो उस समय वे समय निकाल कर अस्पताल के मरीजों और नर्सो की भी सहायता करती थीं। वे मरीजों को भोजन खिलाती थीं।
वाइनहाउस सबसे अधिक नर्सों की सहायता करती थीं। वे उनके दैनिक कामों में हाथ बंटाती थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications