शादी बचाना चाहती हैं वाइनहाउस
विवादों में रहने वाली ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस इन दिनों अपनी शादी टूटने से बचाने में जुटी हैं। वह कैरेबियाई द्वीप से ब्रिटेन लौटने की योजना बना रही हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वाइनहाउस जेल में बंद अपने पति ब्लेक फिल्डर सिविल से मुलाकात करना चाहती हैं। मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि वाइनहाउस और सिविल के बीच तलाक की अदालती प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके बाद से वाइनहाउस ब्रिटेन लौटने का मन बनाने लगी।
वाइनहाउस की एक मित्र ने कहा कि ब्रिटिश गायिका अब तलाक नहीं चाहतीं। इसके लिए वह सिविल से मुलाकात करना चाहती हैं। उन्होंने जेल में बंद सिविल से मुलाकात के लिए अर्जी भी दी है।
यदि वाइनहाउस की अर्जी को स्वीकृति मिल जाती है तो वह कैरेबियाई द्वीप से ब्रिटेन रवाना हो जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications