वाइनहाउस का कार्यक्रम रद्द
विवादों में घिरी रहने वाली ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस का सेंट लुसिया में होने वाला एक संगीत कार्यक्रम बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार सेंट लुसिया में भारी बारिश की वजह से वाइनहाउस का संगीत कार्यक्रम रोकना पड़ा। बारिश इतनी तेज थी कि मंच तक पानी आ गया।
वाइनहाउस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बारिश के कारण संगीत कार्यक्रम रोके जाने से ब्रिटिश गायिका बेहद दुखी हो गईं। वाइनहाउस काफी दिनों से सेंट लुसिया में संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करने की योजना बना रही थी।


Click it and Unblock the Notifications