वाइनहाउस ने खोजा नया प्रेमी
विवादों में रहने वाली ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस को आखिर एक नया प्रेमी मिल ही गया। पति के साथ बढ़ते तनाव के कारण वाइनहाउस को नए प्रेमी की तलाश थी।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वाइनहाउस की नए प्रेमी की तलाश कैरेबियाई द्वीप में पूरी हुई। वाइनहाउस की एक मित्र का कहना है कि ब्रिटिश गायिका का नया प्रेमी खेल प्रशिक्षक है। वह टेनिस का प्रशिक्षण देता है।
हालांकि वाइनहाउस ने अपने नए प्रेमी के नाम को सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनका नया दोस्त काफी आकर्षक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications