घर पर स्टुडियो बनवा रही हैं वाइनहाउस
विवादों से घिरी रहने वाली गायिका एमी वाइनहाउस 20 लाख पाउंड की लागत से नार्थ लंदन स्थित अपने घर में एक अत्याधुनिक स्टुडियो बनवा रही है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वाइनहाउस जब छुट्टियां बिताने कैरिबियाई द्वीप गई थी तो पीछे से उनके बहुत से वाद्य चोरी हो गए थे।
वह क्विंसी जोन्स और निर्माता मार्क रॉनसन के साथ एलबम पर काम शुरू करना चाहती है। उनके पुनर्वास केंद्र में चले जाने की वजह से यह काम अधूरा रह गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications