माता-पिता पैसा संभालें: एमी
अक्सर विवादों में घिरी रहने वाली ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस अपने पैसों को अपने माता-पिता के हवाले कर रही है।
वेबसाइट मिरर डॉट कॉम ने एक सूत्र से हवाले से कहा, "हर कोई खुश है क्योंकि लगता है कि एमी अब अच्छी सलाह मानने लगी है। यह अब भी उनका पैसा है और कोई उसे छू नहीं सकता। लेकिन इससे उनको कुछ भी गलत करने से रोका जा सकेगा। और यह इसका प्रमाण है कि एमी सही मायने में अपना जीवन बदल रही है।"
एक मित्र ने कहा, "उसके पिता मिच ने एमी को सलाह दी है कि उसे उसके रुपये-पैसे के लिए सुरक्षा की जरूरत है।"


Click it and Unblock the Notifications